फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किसान मित्र’ योजनाओं की जानकारी देंगे  

Fri, 24 Jun 2016 11:48 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गन्ना विभाग की योजनाओं और मिलों द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी के लिए ‘किसान मित्र क्लब’ बनाया जाएगा। प्रत्येक चीनी मिल परिक्षेत्र में एक-एक क्लब गठित होगा। दरअसल, जिले में करीब पांच लाख गन्ना किसान हैं, लेकिन कभी कभार आयोजित होने वाली किसान गोष्ठियों के अलावा फसलों और योजनाओं की जानकारी किसानों को नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन


इसी कारण जिले में गन्ने की पैदावार लगातार घट रही है। इसे देखते हुए गन्ना विभाग यह कदम उठा रहा है। क्लब के माध्यम से किसानों को जागरूक भी किया जाएगा। जनपद की सभी पांच चीनी मिलों के परिक्षेत्र में 50-50 सदस्यों के एक-एक किसान मित्र क्लब का गठन किया जाएगा। 

गन्ना विभाग और चीनी मिलें पहले इन्हें अपनी योजनाओं की विधिवत जानकारी देंगे और विशेषज्ञों के माध्यम से अच्छी उपज प्राप्त करने के फार्मूले बताए जाएंगे। इसके अलावा चिह्नित ‘गन्ना गांवों’ में बैठकें भी कराई जाएंगी। उसके बाद क्लब के सदस्य गांववालों को जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें