गंगुआ बाजार। तमकुहीराज पुलिस ने शनिवार की रात एनएच स्थित टोल प्लाजा के पास बिना वैध कागजात के पकड़े गए ईंधन भरे मिनी टैंकर के मामले में पुलिस ने टैंकर मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शनिवार देर रात लावारिस हाल में खड़े मिनी टैंकर को पुलिस ने कब्जे में लिया था। एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति विभाग ने सोमवार को जांच की। टैंकर की जांच में पता चला कि एआरटीओ कार्यालय में वह पिकअप के रूप में रजिस्टर्ड है। पिकअप को मॉडिफाई कर मिनी टैंकर में परिवर्तित किया गया था। पुलिस ने मिनी टैंकर मालिक बिहार के पटना के कनखोर निवासी विपिन बिहारी प्रसाद के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मिनी टैंकर के स्वामी बिहारी निवासी विपिन बिहारी प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।