फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत, मची चीख-पुकार

Thu, 20 Nov 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के सेंदुआर गांव के तेलिनिया टोला में पिकअप से सामान उतारने के दौरान मंगलवार की शाम को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घर में हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। गांव वालों का आरोप है कि हाईटेंशन तार ढीला होने के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान पिकअप पर और भी लोग मौजूद रहे, जो बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सेंदुआर गांव के तेलिनिया टोला निवासी 50 वर्षीय महेंद्र निषाद मंगलवार को देर शाम करीब छह बजे अपने दरवाजे के सामने पिकअप से कुछ सामान उतार रहे थे। तभी ऊपर से गुजरे हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए, घर वाले आनन-फानन में इलाज के लिए गोरखपुर के पिपराइच सीएचसी पर ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। बुधवार को सुबह परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। गांव वालों का आरोप है कि हाईटेंशन तार ढीला हो गया है, इसकी शिकायत पूर्व में की गई थी, लेकिन इसे ठीक नहीं कराया गया। इसके चलते हादसा हुआ है। थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। परिजन तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें