फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत, खेत की जोताई करते समय हुआ हादसा

Sun, 08 May 2022 02:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

गंभीरपुर गांव के रहने वाले एक किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। किसान की मौत की खबर सुनकर इलाके में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक किसान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को कुशीनगर के कप्तानगंज थाना थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव के रहने वाले एक किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। किसान का खुद का ही ट्रैक्टर था। खेत की जोताई करते समय यह हादसा हुआ। परिजनों ने उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और कप्तानगंज सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गंभीरपुर गांव के निवासी सुरेंद्र साहनी (42) रविवार सुबह अपने ट्रैक्टर से खेत जोत रहे थे। तभी ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। सुरेंद्र उसके नीचे दब गए। यह देख लोग दौड़ पड़े। मौके पर भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें ट्रैक्टर से बाहर निकाला और कप्तानगंज सीएचसी ले गए। जहां उनकी हालत नियंत्रण से बाहर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें