फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से शहीद हरिकेश को िवदाई दी

Mon, 15 Feb 2016 11:30 PM IST
kushinagar beauro
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के दौरान शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान हरिकेश पासवान का पार्थिव शरीर सोमवार को सुबह बीएसएफ के जवान लेकर पहुंचे। वहां पहले से इंतजार कर रहे हरिकेश के घर के लोग शव से लिपटकर रो पड़े।
विज्ञापन


उसके बाद हरिकेश की अर्थी लेकर बीएसएफ जवान छोटी गंडक के कोटिया घाट पर पहुंचे। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के परिवार को सरकार से दस लाख रुपये दिलाने और सड़क बनवाने की घोषणा की। कमांडेंट और जवानों ने सलामी दी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुखाग्रि शहीद के पिता ने दी।


रामकोला थानाक्षेत्र के देवरिया बाबू गांव के पांडेय छपरा टोला निवासी रामलखन के बेटे हरिकेश छत्तीसगढ़ में सीमा सुरक्षा बल में तैनात थे। शनिवार को नक्सलियों के हमले में शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर लेकर आए बीएसएफ की 122वीं के कमांडेंट जयकरण ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कंकेर जिले के पखानजुर और संगमा गांव के पास अपनी टोली के साथ गश्त पर थे। तभी नक्सलियों ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नक्सलियों की गोली से हरिकेश गंभीर रूप से जख्मी हो गए। फिर भी बड़ी बहादुरी से फायरिंग करते रहे, जिससे नक्सलियों को भागना पड़ा। अन्य जवान तो बच गए। तत्काल सेना के हेलीकॉप्टर से उन्हें रायपुर स्थित अस्पताल ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

छोटी गंडक के कोटिया घाट पर डीएम के प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम कप्तानगंज सचिन सिंह और एसपी की तरफ से सीओ खड्डा गोरखनाथ ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित कई लोगों की आंखें नम हो गईं। अंत्येष्टि पर घनश्याम सिंह, शैलेंद्र गौतम, किरन कुमार, घनश्याम यादव, जयप्रकाश सिंह, रणजीत, रामकेश्वर­, अधिकारी और बीएसएफ  के जवान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें