फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध के बाद गांव में ही संबद्ध हुई दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों के विरोध के बाद गांव में ही संबद्ध हुई दुकान
विज्ञापन

खड्डा। सिसवा गोपाल गांव के कोटे की दुकान निलंबित होने के बाद इसे बगल के गांव से अटैच किए जाने से नाराज महिलाओं ने शुक्रवार को सड़क पर हंगामा खड़ा कर अनाज लदी ट्रैक्टर-ट्राली को रोक दिया। इसकी सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम ने लोगों को समझाकर शांत कराया। दुकान को गांव के ही दूसरे दुकानदार से संबद्ध कर दिया गया।
खड्डा विकास खंड के ग्राम सभा सिसवा गोपाल गांव के एक कोटेदार पर अनियमितता की शिकायत गांव के कुछ लोगों ने किया था। एसडीएम ने जांच कराकर रिपोर्ट के आधार पर दुकान को निलंबित करते हुए बगल के गांव सोहरौना से संबद्ध कर दिया। शुक्रवार को निलंबित कोटेदार के यहां से अनाज दो ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर दूसरे दुकानदार के पास भेजा जा रहा था। गांव की महिलाओं व अन्य लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि सोहरौना गांव दूर होने के चलते राशन लाने में दिक्कत होगी। हंगामा की सूचना सप्लाई इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह ने एसडीएम अरविंद कुमार को दी। पुलिस फोर्स के साथ एसडीएम मौके पर पहुंचे व आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। मौके पर ही इस दुकान की संबद्धता निरस्त करते हुए गांव की दूसरी दुकान से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि सिसवा गोपाल गांव की कोटे की दुकान अनियमितता के आरोप में निलंबित की गई है। इसकी जांच कराई जा रही है। गांव के लोग दुकान की संबद्धता को लेकर आपत्ति जता रहे थे। इसलिए इसी दुकान को गांव की दूसरी दुकान से संबद्ध कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबित दुकान पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें