फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अतिक्रमण हटाए ही लौटी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अतिक्रमण हटाए ही लौटी टीम
विज्ञापन

छितौनी। कोई मजिस्ट्रेट नहीं होने से नगर पंचायत छितौनी में रेलवे लाइन की पटरी को खाली कराने पहुंचे अधिकारियों को बिना अतिक्रमण हटाए बैरंग लौटना पड़ा।
छितौनी-तमकुही रेल लाइन के किनारे कई व्यापारियों ने दुकानें लगा रखी हैं। रेलवे प्रशासन ने जमीन खाली कराने के लिए एक सप्ताह पूर्व ही कब्जेदारों को नोटिस दिया था, लेकिन दुकानदारों ने कब्जा नहीं हटाया। शुक्रवार की सुबह आईओडब्ल्यू कप्तानगंज मिथिलेश अग्रवाल व लिपिक शत्रुघ्न यादव, रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी व हनुमानगंज पुलिस के साथ कब्जा हटाने पहुंचे। लेकिन मजिस्ट्रेट के नहीं आने के कारण कब्जा नहीं हट पाया। आईओडब्ल्यू मिथिलेश अग्रवाल ने बताया कि मजिस्ट्रेट की अगुवाई में ही अतिक्रमण हटाया जाना था लेकिन, दिन भर इंतजार के बाद भी सक्षम मजिस्ट्रेट मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें