संगोष्ठी को संबोधित करते पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल। स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। नगरपालिका परिषद पडरौना के जलकल भवन परिसर में आयोजित संगोष्ठी में सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए गर्व का दिन है। आज की पीढ़ी का कर्तव्य है कि उनके सपनों के भारत को साकार करने में योगदान दे। इसके उपरांत नगरपालिका नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल, स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने घोषणा करते हुए कहा कि नगरपालिका की ओर से जल्द ही जनपद के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों को चिह्नित कर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति गीतों और मिठाई वितरण के साथ हुआ।
समारोह में अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल ईओ संतराम सरोज भोली जायसवाल संजय गुप्ता विजय गुप्ता बृजेश शर्मा अरुण सिंह विवेक पाण्डेय विनय मद्धेशिया अनूप गौड़, महेंद्र चौधरी व अन्य उपस्थित रहे।