फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईटेक बस स्टेशन पर सुविधाएं नदारद, यात्री परेशान

Mon, 23 Dec 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के गोरखपुर रोड स्थित रोडवेज बस स्टेशन कहने के लिए हाईटेक है, लेकिन सुविधाएं नदारद हैं। यहां यात्रियों के बैठने की उचित इंतजाम नहीं है। वहीं साफ-सफाई का काफी अभाव है। यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पर रही है। रविवार को पड़ताल के दौरान सच्चाई सामने आई। पड़ताल पेयजल से लेकर यात्री सुविधाएं नदारद मिलीं।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे रोडवेज स्टेशन पर पहुंचने पर यात्री प्रतीक्षालय में मात्र तीन कुर्सियां ही मौके पर मौजूद थीं। पूछने पर पता चला कि बाकी टूट गई हैं। इससे यात्रियों को इधर-उधर बैठकर बस का इंतजार कर रहे थे। पूछताछ काउंटर पर एक संविदा कर्मी बैठा था, जिसे लोग बस के आवागमन के बारे में जानकारी ले रहे थे। वहीं, वीआईपी प्रतीक्षालय में नगरपालिका की ओर से रैन बसेरा बनाया गया है। वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए बने शौचालय की दयनीय हालत में मिला साफ-सफाई का अभाव रहा। उसके परिसर में एक और प्रसाधन बनाया गया है। खराब हो जाने से यह भी बंद पड़ा रहता है। परिसर में पूरब की तरफ बना प्रसाधन में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्टेशन परिसर में निजी वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है।
हाईटेक बस स्टेशन का लोकार्पण वर्ष 2021 में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से किया गया था। नवनिर्मित बस स्टेशन का निर्मााण 488.00 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। बनने के कुछ ही दिन बाद स्टेशन की हालत दयनीय हो गई। लंबी दूरी की बस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें