पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज के सभागार में बृहस्पतिवार को 50 यूपी बीएन एनसीसी एवं समाजशास्त्र विभाग की तरफ से जागरूकता गोष्ठी हुई। इसमें कैडेटों को मोटे अनाज को स्वास्थ्य के लिए बेहतर बताते हुए उसके सेवन से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई।
कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि मोटे अनाज प्रोटीन, विटामिन, फाइबर, आयरन इत्यादि से युक्त होते हैं। इसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है। शुगर, कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से निजात मिलती है। गोष्ठी अध्यक्षता समाजशास्त्र विभाग के प्रभारी व एनसीसी के एएनओ डॉ. लेफ्टिनेंट नरेंद्र त्रिपाठी ने किया। दौरान रूपक प्रधान, डॉ. मुकेश चंद यादव, शिव प्रकाश पांडेय, अभिषेक सरोज, ऐश्वर्य पाठक, डॉ. शंभु प्रसाद, डॉ. हरिओम मिश्र आदि मौजूद रहे।