फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रेलवे क्राॅसिंग के पास मिलीं एक्सपायरी दवाएं, स्वास्थ्य टीम ने कब्जे में लिया

Sat, 15 Jun 2024 05:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बड़हरागंज रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार दोपहर दवाएं फेंकेे जाने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। सीएमओ ने जांच टीम गठित कर मौके पर भेज दिया। टीम ने दवाओं को कब्जे में ले लिया और आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। सीएमओ का कहना है कि यह दवाएं 2021 में ही एक्सपायर हो चुकी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ लोगों ने बड़हरागंज रेलवे क्राॅसिंग के समीप पड़ी दवाएं देख इसकी सूचना सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया को दी। सीएमओ ने डॉक्टरों की टीम गठित कर मौके पर भेज दिया और जांच कर तत्काल रिपोर्ट देने की बात कही। टीम मौके पर पहुंची तो बड़ी मात्रा दवाइयां बरामद हुईं। टीम ने सभी दवाओं के एक्सपायरी डेट का मिलान किया तो फेंकी गईं दवाएं 2021 में ही एक्सपायर होने के बात की पुष्टि हुई। इसके बाद जांच टीम सभी दवाओं को अपने कब्जे में लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंची। इस संबंध में सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि सूचना मिलते ही जांच टीम भेजी गई थी। बरामद दवाएं 2021 में ही एक्सपायर हो चुकी हैं। उसे कब्जे में ले लिया गया है। शनिवार को ड्रग इंस्पेक्टर को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि जहां से दवाएं बरामद की गई हैं, उसके आसपास ही फार्मा का काम करने वाले कुछ लोग हैं। आशंका है कि घर की साफ-सफाई के दौरान एक्सपायरी दवाओं को फेंका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें