फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी पुरस्कृत

Sat, 15 Jun 2024 05:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टेकुआटर। गोरखपुर महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित दुलहिन जगन्नाथ कुंवरि इंटर काॅलेज परिसर में शुक्रवार को रंगोली, मेहंदी, सिलाई-कढ़ाई, पेंटिंग प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मनीष कुमार पांडेय ने कहा कि रंगोली और मेहंदी प्राचीन कला है। विभिन्न रंगों से खूबसूरत आकृतियों में बनी रंगोली, मेहंदी, पेंटिंंग व कढ़ाई-सिलाई कला मनुष्य के मन में प्रसन्नता का भाव पैदा करने के साथ ही परिवार को एकता में पिरोने का संदेश देती है। इसके बाद उन्होंने रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आर्या गुप्ता, चांदनी शर्मा, पूजा शर्मा, मेहंदी प्रतियोगिता में सादिया, लक्ष्मी शर्मा, कामिनी चौरसिया सिलाई-कढ़ाई व पेंटिंग में खुशी कुशवाहा, नरगिस और अंशु मद्धेशिया को पुरस्कृत किया।
इस दौरान गोपीनाथ, वैद्यनाथ गुप्ता, ऋषि शुक्ल, दिनेश दीक्षित, स्मिता सिंह, उपेंद्र पांडेय, राजेंद्र सिंह, मुकेश राव, निखिल श्रीवास्तव, राजेश राव, रहमत अली, जमशेद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें