फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुुत किए मॉडल

Sat, 02 Dec 2017 11:34 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
मॉडल का अवलोकन करते अतिथि। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
कप्तानगंज। भगवंत पांडेय पीजी कॉलेज बोदरवार में चल रहे तीन दिवसीय उद्यमिता विकास प्रदर्शनी का समापन शनिवार को हो गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे अतिथियों ने इनकी सराहना की।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और मॉ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन से हुआ। समापन सत्र के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडेय ‘ठकुराई’ ने कहा कि आज हर क्षेत्र में छात्राएं आगे जा रही हैं। प्रतियोगिता के इस युग में छात्र-छात्राओं की चुनौतियां बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावकों का उत्तरदायित्व है कि पाल्यों को उच्च शिक्षा का अवसर दिलाएं, जिससे कि नौजवान पीढ़ी समाज व राष्ट्र की प्रगति में सहभागी बन सके।

प्रबंधक अखिलेश पांडेय ने कहा छात्राओं को मिले अवसरों का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। उनकी तरक्की ही अन्य लड़कियों को भी शिक्षा के लिए जागरूक करेगी। कार्यक्रम का संचालन सुनील पांडेय ने किया। प्राचार्य डॉक्टर धनीराम मौर्य ने आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन

इस दौरान डॉक्टर अवधेश मिश्र, प्रियंका त्रिपाठी, धनंजय गोविंद राव, शांभवी मिश्रा, शेषमणि यादव, प्रियंका सिंह, सच्चिदानंद, कैलाश पासवान, सुरेश, सुभाष उपाध्याय आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें