अपनी मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते प्राथमिक शिक्षक संघ के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना। ग्रीष्मावकाश में मिड-डे मील बनवाने की जिम्मेदारी दिए जाने से नाराज शिक्षकों ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की अगुवाई में सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कोर्ट और शासनादेश का हवाला देते हुए मिड-डे मील बनवाने की जिम्मेदारी से मुक्त करने की मांग की।
संघ के बैनर तले कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना था कि ग्रीष्मावकाश में मिड-डे मील बनवाने के मामले में आए शासनादेश में शिक्षकों की भूमिका का उल्लेख नहीं किया गया है। इसके बाद भी बीएसए ने 21 मई से 30 जून तक के ग्रीष्मावकाश में मिड-डे मील बनवाने का जिम्मा प्राथमिक शिक्षकों को ही दिया है।
डीएम को संबोधित ज्ञापन में शिक्षकों ने ग्रीष्मावकाश में मिड-डे मील बनवाने बहिष्कार करने की घोषणा करते हुए मांग की है कि उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से अनूप सिंह, शंभू यादव, फरहद अली विद्यासागर पांडेय, नीरज श्रीवास्तव, सुरेश रावत, अरुणेंद्र राय, श्रीनिवास शर्मा, रामनिवास, श्रीकांत यादव, ध्रुवनारायण यादव, ओमप्रकाश गिरी, जयराम सिंह राधेश्याम वर्मा, मनोज ओझा, संजय मिश्र व मनोज मिश्र सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।