फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज आशा बहुओं ने एएनएम सेंटर पर धरना दिया

Sun, 22 May 2016 11:21 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
गौरी श्रीराम चौराहे पर सरकारी आवास का ताला नहीं खुलने से नाराज होकर प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही। स्थानांतरण के कई दिन बाद भी एएनएम से चार्ज नहीं मिलने और आवास का ताला नहीं खुलने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने रविवार को एएनएम सेंटर गौरी श्रीराम पर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी के आश्वासन पर आशाओं ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन



गौरी श्रीराम चौराहे पर एएनएम सेंटर है। इस सेंटर पर क्षेत्र के रामपुर जमुनिया, गौरी शुक्ल, माधोपुर, सिकटिया, लालगंज, चौबेया, पटखौली समेत अन्य गांवों की गर्भवती महिलाएं टीकाकरण के साथ ही प्रसव कराने आती हैं। यहां एएनएम के रूप में अनीता कुशवाहा तैनात थीं। उनका पांच मई को दूसरी जगह स्थानांतरण हो गया।


स्थानांतरण हुए कई दिन बीत गए और अब तक एएनएम का चार्ज नहीं दिया गया है। इसके अलावा आवास का ताला भी नहीं खोला जा रहा है। जिससे महिलाओं के इलाज में परेशानी पैदा हो रही है। चार्ज नहीं दिए जाने तथा आवास का ताला नहीं खुलने से नाराज आशाओं ने रविवार को एएनएम सेंटर पर रविवार को काफी देर तक धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



धरने की जानकारी मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने मोबाइल पर बात कर उन्हें समझाया और मंगलवार तक चार्ज दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आशाओं ने धरना समाप्त किया। इस दौरान बबिता राय, शैल, शाहनवाज खातून, महिमा, सबिता यादव, रेनू, मीरा देवी, प्रभावती, मीना, रीमा आदि मौजूद रहीं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय का कहना है कि आशाओं से बात हो गई है। उन्हें समझाकर धरना समाप्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें