फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उत्पाद शुल्क पर हठ छोड़े सरकार'

Thu, 17 Mar 2016 11:36 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों ने बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल के व्यापारियों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। सराफा कारोबारियों ने बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल के व्यापारियों के साथ मिलकर केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन


सराफा कारोबारियों की मांग के समर्थन में व्यापारियों ने नगर में जुलूस निकालने के बाद केंद्रीय वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान केंद्र सरकार से उत्पाद शुल्‍क हटाने की मांग की। जुलूस में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी की।

संयुक्त व्यापार मंडल के राजेश सैनी, लालबाबू गुप्ता, जगदंबा अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, दीपनारायण अग्रवाल, अशोक मिश्रा, सतीश पटेल, विनोद चौरसिया, पिंटू जायसवाल, जगदीश पटेल, सचिन चौरसिया, सराफा एवं स्वर्णकार संघ के सुरेश स्वर्णकार, अजय गुप्ता, राजेंद्र वर्मा, राजू जायसवाल, अंशुमान बंका, नदीम अहमद, अरविंद सोनी, लालबाबू जायसवाल सहित ज्यादातर व्यापारियों ने अपनी दुकानें बृहस्पतिवार को बंद रखीं।
विज्ञापन


नगर में जुलूस निकाला और केंद्र सरकार के विरुद्ध नारे लगाए। इनकी मांग थी कि सराफा व्यवसाय पर लगाए जाने वाली एक्साइज ड्यूटी का निर्णय वापस लिया जाए।

व्यापारियों ने तिलकचौक पर सभा करने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान शिव सोनी, पप्पू, विष्णु वर्मा, सुरेश सोनी, जोगिंदर वर्मा, दुर्गा सोनी, लालजी वर्मा, ऋषि सोनी, राजन सोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें