फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन झलक दिखाकर चली गई बिजली

विज्ञापन
पडरौना विद्युत उपकेंद्र में जुटी उपभोक्ताओं की भीड़। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
पांचवें दिन आई और झलक दिखाकर चली गई बिजली
विज्ञापन

आपूर्ति शुरू होते ही बढ़े फाल्ट, दोबारा आने पर लो वोल्टेज की समस्या शुरू हो गई
अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर। पडरौना नगर में गड़बड़ाई बिजली आपूर्ति पांचवें दिन शाम चार बजे आई और झलक दिखाकर चलती बनी। आपूर्ति शुरू होते ही लोकल फाल्ट की समस्या बढ़ गई। ऐसे में निगम कर्मी फाल्ट ठीक करते दिखे।
सात जुलाई से पडरौना नगर की बिजली आपूर्ति बाधित चल रही है। लेकिन चार दिन तक बिजली आई ही नहीं। पांचवें दिन शाम सवा चार बजे आपूर्ति शुरू हुई और 15 मिनट में कई बार बिजली आई और गई। शाम सात बजकर दस मिनट पर बिजली आई तो लोवोल्टेज की समस्या शुरू हो गई। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग फिर जेनरेटर का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिजली की किल्लत के चलते मंगलवार सुबह दैनिक कार्य से निवृत्त होने के लिए लोग हैंडपंप से बाल्टी में पानी भर कर पानी की टंकी में डालते नजर आए। बिजली की समस्या को लेकर काफी संख्या में लोग विद्युत उपकेंद्र पर डटे रहे। नगर निवासी सुनील गुप्ता, बबलू रौनियार, विजय शर्मा, मुन्ना शर्मा, अजय मद्धेशिया, विनोद सिंह ने बताया कि सात जुलाई को सीएम के समीक्षा बैठक के बाद से पडरौना नगर की बिजली व्यवस्था बिगड़ी है। पांच दिन बाद मंगलवार को बिजली की आपूर्ति शुरु हुई,लेकिन बार- बार ट्रिप कर जाने से आपूर्ति बंद हो गई। यदि यही हाल रहा तो लोगों के सब्र का बांध टूट जाएगा। अधीक्षण अभियंता राकेश गुप्ता ने बताया कि पडरौना उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर जल जाने से समस्या उत्पन्न हुई। डैमेज ट्रांसफार्मर को बदलने में वक्त लगा। फिर जले ब्रेकर की मरम्मत में भी समय लगा। नया ब्रेकर बनाने में अभी और वक्त की जरूरत है। जब बिजली सामान्य हो जाएगी तो 10- 15 दिनों बाद नया ब्रेकर लगाया जाएगा। प्रभारी एक्सईएन चंद्रबली ने बताया कि आपूर्ति शुरू करने के बाद लोड की वजह से बार-बार फाल्ट की समस्या आ रही है। विद्युत उपकेंद्र पर लोग पहुंच कर अपने फीडर की बिजली नहीं कटने का दबाव बना रहे हैं। वैसे जहां लोकल फाल्ट की सूचना मिल रही है, वहां गड़बड़ी दूर कराई जा रही है। उम्मीद है कि बुधवार को स्थिति पूूरी तरह सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें