संतकबीरनगर। एबीवीपी के स्टूडेंट फ़ॉर सेवा आयाम के तहत मंगलवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सरैया शिव मंदिर पर किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही परामर्श के साथ दवा उपलब्ध कराई।
जिला सह संयोजक गौरी पांडेय ने कहा कि परिषद शिक्षा एवं छात्रों से जुड़ी समस्याओं के साथ समाज जीवन से जुड़ी अनेक समस्याओं के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में स्टूडेंट फ़ॉर सेवा आयाम के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अहमद मकीन ने कहा कि इस बदलते मौसम में स्वास्थ्य की समस्याएं सबसे ज्यादा रहती हैं। इस समय में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण जन मानस के लिए बहुत लाभकारी होगा।
इस मौके पर संत मोहन त्रिपाठी, डॉ. रचना यादव, डॉ. आनंद यादव, डॉ. आलम हुसैन, जेपी उपध्य्याय, बृजेश कुमार, प्राची सिंह, अरुण त्रिपाठी, आदित्य मिश्रा, आयुष रंजन, शिवम, हिमांशु सिंह आदि मौजूद रहे।