फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कड़ी निगरानी में परीक्षा केंद्र से संकलन केंद्र तक परीक्षा का कॉपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। परीक्षा के बाद उत्तरपुस्तिकाएं कड़ी निगरानी में केंद्रों से संकलन केंद्र तक पहुंचाई जाएगी। केंद्रा अध्यक्षों को परीक्षा केंद्र से परीक्षा समाप्त होने के एक घंटे के भीतर संकलन केंद्र तक उत्तरपुस्तिकाओं को पहुंचाने के लिए निर्देश दिया गया है। किसी वजह से यदि विलंब होता है तो उसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराना होगा।
विज्ञापन

18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव इंतजाम किए जा रहे हैं। बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं को रखने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना को मुख्य संकलन केंद्र और श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा, बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर और नवजीन इंटर कॉलेज पटहेरवा को उप संकलन केंद्र बनाया गया है। पिछले साल जनता इंटर कॉलेज सोहसा मठिया से संकलन केंद्र बुद्ध इंटर कॉलेज ले जाते समय बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं रास्ते में ही गिर गई थी। इसको देखते हुए जिला प्रशासन इस बार अधिक सतर्कता बरत रही है। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में नकल रोकने के लिए कॉपियों को परीक्षा केंद्र से संकलन केंद्र तक कड़ी सुरक्षा में भेजा जाएगा। संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस की कड़ी निगरानी में परीक्षा होगी। इस बार कॉपियों पर बारकोड/क्यूआर कोड का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही, परीक्षा केंद्रों और स्ट्रांग रूम में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों की निगरानी एसटीएफ और एलआईयू के माध्यम से कराई जाएगी। संकलन केंद्र पर पहुंचे उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें