फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी में संलिप्तता के आरोप में पूर्व एसओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब तस्करी में संलिप्तता के आरोप में पूर्व एसओ निलंबित
विज्ञापन

कसया थानेदार रहे सुनील राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कुशीनगर। निजी गाड़ी से अवैध शराब की बरामदगी और बगैर कार्रवाई के मनीष सिंह नाम के तस्कर को छोड़ने के आरोप में डीजीपी कार्यालय के निर्देश पर गुरुवार को एसपी ने पूर्व एसओ कसया सुनील राय को निलंबित कर दिया। साथ ही नियमानुसार कार्रवाई नहीं करने और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

22/23 जुलाई की रात सीओ तमकुहीराज राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने स्वाट टीम के साथ छापेमारी करके कसया बस स्टैंड से पूर्व एसओ सुनील राय की प्राइवेट गाड़ी से अवैध शराब बरामद की थी। उस दौरान सीओ से तीखी नोकझोंक हुई थी। पहले तो मामले को दबाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन किसी पुलिस कर्मी ने उसका वीडियो वायरल कर दिया था। उसके बाद आईजी जेएन सिंह कसया थाने पहुंच गए थे और तहकीकात की थी। आईजी के निर्देश पर एएसपी गौरव वंशवाल ने जांच में पूर्व एसओ सुनील राय को दोषी पाया था। आईजी ने डीजीपी कार्यालय को रिपोर्ट भेज दी थी। एसपी ने 24 जुलाई को पूर्व एसओ सुनील राय को लाइन हाजिर कर दिया था। इसी प्रकरण में डीजीपी कार्यालय से पूर्व एसओ के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का निर्देश मिला। सीओ तमकुहीराज राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व एसओ सुनील राय के खिलाफ कसया थाने में तहरीर दी है। पूर्व एसओ की अवैध शराब के धंधे में संलिप्तता पाए जाने और बगैर जांच के मनीष सिंह नामक तस्कर को छोड़ देने के आरोप हैं। वैसे अवैध शराब बरामदगी में अब्दुल्ला पुत्र रहीमुद्दीन निवासी तीहाई मोहल्ला मकदूमपुर रोड चौधरीपुरा थाना मवाना जिला मेरठ के खिलाफ पहले दर्ज हुए मुकदमे की विवेचना में तस्कर मनीष सिंह का नाम प्रकाश में आया है। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि सीओ तमकुहीराज की तहरीर के आधार पर पूर्व एसओ सुनील राय के खिलाफ अवैध शराब की बरामदगी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई न करने और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूर्व एसओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया गया है। आगे विवेचना से जैसा तथ्य सामने आएगा,वैसे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें