बीते फरवरी माह में पुलिस ने आरोपी वैभव मणि त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। पूछताछ में उसने फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड मुंबई के सांताक्रूज निवासी काशिफ खान उर्फ काशिफ सरदार हाशिम खान मलिक, कृष्णा कुमारी और नवीन आहूजा उर्फ नवीन सर आहूजा के नाम बताए थे।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जेल भेजे गए वैभव मणि ने फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर सहजनवां के जनप्रतिनिधि के भी 80 लाख रुपये लगवा दिए थे। आरोपियों ने उन्हें मुंबई बुलाकर 39 पन्ने के फर्जी एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कराए। जब जनप्रतिनिधि को धोखाधड़ी का पता चला तो उन्होंने तुरंत अधिकारियों से संपर्क कर आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।