पकड़े गए बदमाश की पहचान आदित्य साहनी (निवासी बभनौली, थाना कप्तानगंज) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आदित्य थाने का सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटर है और उस पर पूर्व में गुंडा एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में किसान चौक के पास हुई फायरिंग की दो वारदातों में मुख्य अभियुक्त था और पुलिस को उसकी तलाश थी।
पुलिस ने उसके कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल,एक खोखा और दो जिंदा कारतूस,एक बाइक व 1000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
घायल बदमाश को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस फरार दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।