फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। डीआईओएस कार्यालय में मंगलवार को डीआईओएस ने उपनियंत्रकों के साथ बैठक की। बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर शासन से निर्धारित गाइडलाइन की जानकारी दी।
विज्ञापन

डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने कहा कि कापियों के मूल्यांकन में हर हाल में शासनादेश का पालन किया जायेगा। कापियों का मूल्यांकन सीसी कैमरे की निगरानी की जायेगी। कापियों की निष्पक्ष व सुचिता पूर्ण जांच की जायेगी। इसकी गोपनीयता बनाई जायेगी। मूल्यांकन के दौरान केंद्र पर सभी सुविधाएं मुहैया कराई गई है। उन्होंने बताया कि जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम बुधवार से शुरू होगा, जो आगामी एक अप्रैल तक चलेगा। जिले में चार केंद्रों पर 5.65 लाख उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन होगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अंत में कापियों के मूल्यांकन के बाद पर्यवेक्षक द्वारा 15 फीसदी कापियों का रेंडम जांच किया जोगा। इससे कि मूल्यांकन की वस्तु स्थिति का पता चल सके।
विज्ञापन

इस दौरान उपनियंत्रक उमेश उपाध्याय, अरविंद सिंह, नागेश्वर पति त्रिपाठी, रामबचन, सुभाष यादव, अखिलेश मौर्या, सोनू तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें