कसया। किन्नर समुदाय के लोगों की ओर से मंगलवार को भेदभाव के खिलाफ समानता रैली निकाली गई।
इस दौरान समुदाय के लोगों को समानता के अधिकार दिलाने के लिए गले लगने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसके माध्यम से समाज में समानता का संदेश दिया गया।
इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कोषाध्यक्ष अभिमन्यु जायसवाल ने कहा कि किन्नर समुदाय के लोगों को समाज स्वीकार करे। इसके लिए उन्हें लगातार संदेश देने वाले आयोजन करते रहने चाहिए।
इससे उनकी पहचान बढ़ेगी। समाज में लोग उन्हें बराबर समझेंगे।
उन्होंने कहा कि समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के लिए समुदाय के लोगों को बहुत कुछ करना अभी बाकी है। संस्थान की ओर से की गई पहल किन्नर समुदाय के लोगों के लिए अच्छा साबित होगा।