फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ईओ ने कराया बंद हिरण्यवती में मोटर बोट का संचालन

Wed, 29 Jan 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बौद्ध कालीन हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पर मोटर बोट संचालन को ईओ ने बंद कराया। उन्होंने मातहतों को घाट से मोटर बोट को हटवाने की सख्त हिदायत दी। यह कार्रवाई वार्ड सभासद व पुलिस प्रशासन की शिकायत पर की गई।
विज्ञापन


कुशीनगर पालिका परिषद के ईओ अंकिता शुक्ला ने बुधवार की शाम पांच बजे वार्ड 20 शहीद भगत सिंह नगर के सभासद प्रभुनाथ सिंह व पुलिस प्रशासन की तरफ से बुद्धा घाट पर हिरण्यवती नदी में मोटर बोट के संचालन की शिकायत की । इसको गंभीरता से लेते हुए ईओ बुद्धा घाट पहुंचे। वहां उन्होंने मोटर बोट को नदी के किनारे लगवाया। यहां उन्होंने स्वच्छता प्रभारी श्रवण तिवारी को घाट से हर हाल में मोटर बोट हटवाने की हिदायत दी। मौजूद पालिका के कर्मचारियों को गतिविधियों पर ध्यान देने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मोटर बोट संचालन के लिए पालिका की तरफ से कोई अनुमति नहीं दी गई है। नदी में नौकायन संचालन के लिए पैर से चलने वाले नाव का प्रबंध कराने पर काम किया जा सकता है। मौजूद लोगों ने बताया कि मोटर बोट का संचालन बीते 26 जनवरी से हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें