फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह, तैयारी तेज

विज्ञापन
पडरौना शहर में कपड़े की दुकान में खरीदारी करती महिलाओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
पडरौना। पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ मनाए जाने वाले करवा चौथ को खास बनाने के लिए महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

त्योहार को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। कोई अपनी पसंद की साड़ी और सूट खरीद रही है, तो कोई मेहंदी, चूड़ियों और आकर्षक आभूषणों के जरिए अपने साज-श्रृंगार को खास बनाने में जुटी है।
बदलते समय के साथ करवा चौथ मनाने के अंदाज में भी बदलाव आया है। महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों को बरकरार रखते हुए नए फैशन और ट्रेंड को अपना रही हैं। पारंपरिक साड़ियों के साथ डिजाइनर साड़ी, इंडो-वेस्टर्न परिधान, हल्के आभूषण और मैचिंग चूड़ियों की मांग भी बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर दिखने वाले नए डिजाइन और मेकअप के तरीके भी महिलाओं की तैयारियों को प्रभावित कर रहे हैं।
विज्ञापन

त्योहार को यादगार बनाने के लिए महिलाएं पूजा की थाली सजाने, छलनी, करवा और अन्य पूजन सामग्री की व्यवस्था करने में भी जुटी हैं। नवविवाहिताओं में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह है। उनके लिए पहला करवा चौथ व्रत रखने के साथ पारंपरिक रस्मों को समझने और परिवार के साथ खुशियां बांटने का अवसर भी है। साड़ी खरीद रही क्षमा मिश्रा ने बताया कि करवा चौथ केवल व्रत रखने का पर्व नहीं, बल्कि पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम और विश्वास व्यक्त करने का अवसर भी है। इस दिन महिलाएं अपनी पसंद के कपड़े पहनकर और साज-श्रृंगार कर त्योहार की खुशियों को दोगुना करना चाहती हैं।
विज्ञापन

किरन पाठक, बीना पांडेय, सुप्रिया सिंह और सरिता गुप्ता ने बताया कि करवा चौथ के लिए पारंपरिक साड़ी, सोलह शृंगार और पूजा की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही नए फैशन, डिजाइनर परिधानों और मेकअप के ट्रेंड के अनुसार भी तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, बदलते फैशन के बावजूद पूजा-पाठ, चंद्रमा को अर्घ्य देने और परिवार के साथ व्रत खोलने की परंपरा का महत्व बरकरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें