फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विवेचनाओें का करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़रौना। जिले के एसपी केशव कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खड्डा वीरेंद्र कुमार सिंह ने थाना हनुमानगंज में लंबित विवेचनाओं को लेकर विवेचकों का अर्दली रूम किया। इस दौरान लंबित अभियोगों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी ने विवेचकों को उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेश-निर्देशों से अवगत कराते हुए उनके शत-प्रतिशत अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।
साथ ही आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर विधिक कार्रवाई करने, साइबर अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने और अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जनपद स्तर पर चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों में और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त थाने पर आने वाले पीड़ितों की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुनकर त्वरित जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। संवाद ए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें