फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई

Fri, 13 Jan 2017 11:37 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सचल दल और कप्तानगंज पुलिस ने पटखौली गांव के पास बिना नंबर की लक्जरी गाड़ी से 696 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को पकड़ा है। शराब तस्करी के आरोप में पुलिस ने इस गाड़ी से पकड़े गए दो लोगों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस मामले की जानकारी देते हुए कप्तानगंज के एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पुलिस को खबर मिली थी कि गोरखपुर की तरफ से एक लक्जरी वाहन में शराब रखकर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रास्ते कहीं भेजा जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पटखौली गांव के पास पुलिस व फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान वहां आई बिना नंबर की लक्जरी गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई तो चालक गाड़ी को घुमाकर भागने लगा। पुलिस ने गाड़ी का पीछा करके पकड़ लिया। तलाशी ली गई तो उसमें 696 बोतल अंग्रेजी शराब, दो कट्टा-काडरतूस समेत दो लोग पकड़े गए। पकड़ा गया एक व्यक्ति कुबेरस्थान थाना क्षेत्र का तथा दूसरा विशुनपुरा थाना क्षेत्र का निवासी है। दोनों लोगों को विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया गया है। इस टीम में एसओ श्रीप्रकाश यादव के अलावा एसकिराजाराम यादव, प्रभारी इंद्र विजय कुमार, एसआई बब्बन सिंह, कांस्टेबल शशिकांत यादव, आदित्य यादव, बाबूलाल चौहान, अनिल कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें