शुक्रवार को नगर के सुभाष चौक पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। डीएम-एसपी समेत जिले के तमाम वरिष्ठ अफसरों व शहर के गणमान्य लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प व्यक्त किया।
सुबह 10 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम शम्भु कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाताओं की सक्रियता का अहम स्थान है। जब तक सभी लोग स्वतंत्र व निष्पक्ष ढंग से मतदान प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे, लोकतांत्रिक प्रणाली मजबूत नहीं होगी। एडीएम कृष्णलाल तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में पढ़े-लिखे लोगों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। भारत जैसे देश में शिक्षित लोगों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने आसपास और साथ काम करने वाले लोगों व परिवारों को मतदान प्रक्रिया में जरूर शामिल होने के लिए प्रेरित करें। एसपी राजू बाबू सिंहने ला
इस दौरान एसडीएम संजीव रंजन, सीओ श्रीश्चंद्र, नायब तहसीलदार बीके सिंह व शिवा त्रिपाठी, लेखपाल योगेंद्र गुप्ता,
दीप नरायण अग्रवाल, डॉक्टर अरुण गौतम, प्रमोद तिवारी, रवि लोहिया, अजय सराफ, संजय मारोदिया, प्रदीप चहाड़िया, राजेश अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, लेखराज सिंह, सीमा सिंह, संदीप, नरेंद्र अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, इंद्र चंद्र लोहिया, ओमप्रकाश लोहिया, जगदंबा अग्रवाल समेत तमाम लोग मौजूद थे।