फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियंता को दिखाई फसलों की बर्बादी

Tue, 09 Jan 2018 12:22 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
समस्या बताते लोग। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
दुदही/बरवापट्टी। कुश्‍ाीनगर के सिद्धपुरा ड्रेन में पानी छोड़े जाने से दुदही क्षेत्र के हजारों किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। सोमवार को लोग सिंचाई विभाग के अफसरों का घेराव करने जा रहे थे। इससे पहले अफसर ही मौके पर पहुंच गए। विधायक ने अफसरों को पांच किलोमीटर क्षेत्रफल में प्रभावित खेतों को घूमाकर दिखाया।
विज्ञापन


बीते सप्ताह मुख्य पश्चिमी गंडक नहर का पानी सिद्धपुरा ड्रेन में छोड़ दिया गया। लगातार पानी के बहाव से ड्रेन ओवरफ्लो होने लगा। यहां से निकला पानी आसपास के खेतों में फैलने लगा। खेतों में खड़ी फसल डूबने लगी। चिंतित किसानों ने शुक्रवार को विधायक अजय कुमार लल्लू को अपनी पीड़ा सुनाई। विधायक ने प्रभावित किसानों के साथ बैठक कर मुआवजा के लिए सिंचाई विभाग के अफसरों के घेराव की रणनीति बनाई।

 सोमवार को विधायक अभी घेराव के लिए लोगों को इकट्ठा ही कर रहे थे तब तक सिंचाई खंड द्वितीय के अभियंता उपेंद्र कुमार व शमशाद खां पहुंच गए। अफसरों ने विधायक के साथ ड्रेन में जमी सिल्ट तथा खेतों में जमा पानी को देखा। मौका मुयायना के बाद गौरी जगदीश गांव में किसानों के साथ हुई बैठक में विधायक अजय लल्लू ने क्रमवार दिक्कतों से अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने ड्रेन में जमी सिल्ट की सफाई के लिये शासन को अवगत कराने का आश्वासन दिया। फसलों के नुकसान के एवज में मुआवजा के लिए भी शासन को पत्र लिखने की बात कही गयी।
विज्ञापन


इस दौरान जेई राजेन्द्र प्रसाद, रोहित कुमार तथा किसान संजय कुशवाहा, अनिल पटेल, मुन्ना खरवार, मंसूर आलम, हीरालाल, कृष्णा, सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें