फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नवीन सब्जी मंडी से हटवाया गया अतिक्रमण, चबूतरों को कराया खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के पडरौना मार्ग स्थित नवीन सब्जी मंडी में हाट-पैठ मंडी स्थापित करने के लिए बनाए गए नीलामी चबूतरों से बुधवार को अतिक्रमण हटाया गया। मंडी प्रशासन ने पुलिस और नगर पालिका की टीम के साथ कार्रवाई कर चबूतरों को खाली कराया।
विज्ञापन


जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने 17 अक्टूबर को मंडी समिति से धान क्रय केंद्र के लिए नीलामी चबूतरा उपलब्ध कराने की अपेक्षा की थी। इसके बाद मंडी प्रशासन ने चबूतरों पर कारोबार कर रहे व्यापारियों को कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे।
मंडी प्रशासन के अनुसार नवीन सब्जी मंडी में हाट-पैठ के लिए दो नीलामी चबूतरे बने हैं। इन पर लंबे समय से व्यापारी कारोबार कर रहे थे। चबूतरों को खाली कराने के लिए कई बार सार्वजनिक उद्घोषणा के साथ व्यापारियों को व्यक्तिगत रूप से भी निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

मंडी परिषद मुख्यालय ने भी मंडी परिसर से अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में बुधवार को मंडी प्रशासन ने पुलिस और नगर पालिका की टीम के साथ कार्रवाई की। इस दौरान मंडी समिति के सभापति एवं एसडीएम राजीव निगम, मंडी सचिव डॉ. दिलीप वर्मा, मंडी निरीक्षक मुकेश कुमार जायसवाल, मनोज कुमार गुप्ता, नगर पालिका के कामोद पांडेय और अजय द्विवेदी सहित स्थानीय पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें