किसान गोष्ठी- मथौली बाजार क्षेत्र के अथरहा कृषि उपकेंद्र पर किसान गोष्ठी का आयोजन सुबह 10 बजे से।
पूजा अर्चना-कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में बौद्ध भिक्षु का विशेष पूजा अर्चना का आयोजन सुबह 10 बजे से।
कथा-लक्ष्मीगंज के शिवपुर मठिया गांव स्थित सम्मे माई स्थान पर नौ दिवसीय श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ में राम जन्म कथा का आयोजन दोपहर 02 बजे से।
कथा- सुम्हाखोर गांव में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में भगवान विष्णु के 24 अवतारों का वर्णन दोपहर 02 बजे से।
रामलीला-मठिया बुजुर्ग गांव में सात दिवसीय आयोजित 98वें ऐतिहासिक मेले में रामलीला का मंचन रात 07 बजे से।