फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के हस्तक्षेप के बाद हटा चकमार्ग से अतिक्रमण

विज्ञापन
गुरवलिया में अतिक्रमण हटवाते राजस्व व पुलिस टीम। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
डीएम के हस्तक्षेप के बाद हटा चकमार्ग से अतिक्रमण
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार(कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गुरवलिया गांव के देवीपुर टोले में चकमार्ग से अतिक्रमण हटाने को काम शनिवार की शाम को तहसील व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हुआ। राजस्व टीम ने जेसीबी से पक्का निर्माण तोड़कर अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन

गुरवलिया गांव निवासी रामायण कुशवाहा के पक्ष में एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने का आदेश पारित किया था। राजस्व प्रशासन की लापरवाही से आदेश का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा था। रामायण ने 13 जनवरी को डीएम के समक्ष प्रस्तुत होकर पीड़ा सुनाई तो डीएम एस राजलिगंम ने कड़ी हिदायत दी थी। इसके बाद तहसील प्रशासन ने 15 जनवरी को अतिक्रमण हटाने की तिथि नीयत की थी, लेकिन शुक्रवार को अतिक्रमण नहीं हटा। डीएम की सख्ती के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को फिर से रामायण डीएम के यहां पहुंचे। दूसरा पक्ष भी बुलाया गया। डीएम ने दोनों पक्ष के कागजात देखने के बाद नायब तहसीलदार विकास सिंह को कार्यालय तलब कर लिया। इसके बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया और दोपहर दो बजे तहसीलदार रामप्यारे के नेतृत्व में कानूनगो मार्कंडेय मणि व नितिन शाही, लेखपाल कमरुजमा अंसारी, हाकिम अंसारी, खालिद अंसारी ने एसआई धर्मेंद्र कुमार गौतम, आकाश गिरी कांस्टेबल संजय कुमार यादव, अनिल यादव, महेंद्र यादव, विश्वनाथ ठकुराई, पदुमनाथ सिंह, सरजू प्रसाद, महिला कांस्टेबल स्वाति गुप्ता, हेमंती देवी आदि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में चकमार्ग की पैमाइश की तथा जेसीबी से अवैध निर्माण को तोड़वाकर हटवाया। हालांकि दूसरे पक्ष के लालबचन का कहना है कि एसडीएम के आदेश के विरुद्ध उन्होंने अपर जिलाधिकारी के समक्ष निगरानी दाखिल है। उक्त निगरानी में जो आदेश आता वह उन्हें स्वीकार है, लेकिन प्रशासन की आज की कार्रवाई से आर्थिक क्षति हुई है। चकबंदी के दौरान उन्हें जो भूमि मिली थी उसी पर निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें