फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण नहीं हट सका पोखरी से अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने आई टीम ने दिया दो सप्ताह का समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार। कप्तानगंज तहसील की ग्राम सभा घोड़ादेउर के टोला लच्छीराय में मंगलवार को अतिक्रमण हटवाने तहसील की टीम पहुंची॥।यहां बारिश के कारण अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका।
कुछ वर्ष पूर्व गांव के ही आजाद अली ने उच्च न्यायालय में वाद दाखिल किया था कि गांव की पोखरी की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर मकान बना लिया है। इसे ध्वस्त कराया जाय। इस पर तहसीलदार कप्तानगंज ने बेदखली की कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया था। लेखपाल द्वारा अवैध रूप से काबिज लोगों को चिह्नित किया गया था। उन्हें तीन दिन पूर्व सूचना दी गई थी। लेकिन मंगलवार को टीम पहुंची तो बारिश होने के कारण अतिक्रमण हटाने का कार्य रोक दिया गया। नायब तहसीलदार कप्तानगंज राधेश्याम उपाध्याय ने दोनों पक्षों को दो सप्ताह का समय देते हुए बीच में किसी दिन मौसम अनुकूल होने पर तुरंत कार्रवाई की बात कही। शिकायतकर्ता आजाद अली को इससे अवगत कराते हुए जेसीबी सहित पूरी टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कानूनगो बनारसी यादव, लेखपाल मिथिलेश गुप्ता, सुबोध गौतम, माधव गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, अहिरौली बाजार थाने से एसआई सुनील कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मनीष राय, कांस्टेबल नितेश तिवारी, निर्भय सिंह सहित शिकायतकर्ता आजाद अली एवं गांव के सुनील चौधरी, अभिमन्यु शर्मा, भोलई प्रसाद, आशिक अली, अनुराग चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें