फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क किनारे लोहे की जंजीर लगा रोकेंगे अतिक्रमण व जाम

Thu, 29 May 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के सभागार में बुधवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें विकास कार्यों पर चर्चा हुई और परियोजनाओं पर सहमति बनी। नगर के अंदर सड़कों पर अतिक्रमण से लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए एक स्वर में सदस्यों ने हामी भरी। इसमें तय हुआ कि सड़क के किनारे लोहे का जंजीर लगाकर अतिक्रमण रोका जाएगा। बरसात से पहले निर्माण कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि अतिक्रमण के चलते नगर में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। इस पर रोक लगाने के लिए लोहे की जंजीर लगाकर रोका जाए। इसका प्रयोग नगर के मुख्य मार्गों पर किया जाए, सफल रहा तो वार्ड से लेकर सड़कों के किनारे इसकी मदद से अतिक्रमण रोका जाएगा।
इसके बाद डिवाइडर का निर्माण कराया जाएगा। नगर के सभी वार्डों में व्यायाम शाला होने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर अध्यक्ष ने बताया कि कुछ वार्डों में ओपन जिम का निर्माण हो रहा है। बाकी वार्डों में भी ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद नगर में कुछ तालाबों का सुंदरीकरण आरसीसी सड़क, नाली सहित और विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा हुई। कुछ अन्य स्थानों पर वाटर एटीएम का भी डिमांड किया गया। इस पर अध्यक्ष ने वहां आरो एटीएम लगवाने की बात कही। बैठक में प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल, प्रभारी ईओ एसडीएम आशुतोष, सभासद राजेश मद्धेशिया, शब्बीर, लिपिक राजेश श्रीवास्तव, उग्रसेन, समर, श्रवण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें