फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 10 जून तक सभी ट्रेनें फुल, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Thu, 29 May 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर संचालित लंबी दूरी की सभी ट्रेनें 10 जून तक फुल हैं। इस रूट पर संचालित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। इससे सहालग के अलावा ग्रीष्मावकाश होने के बाद बड़े शहरों से आने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अपने बेटों को घर बुलाने के लिए उनके परिजन कन्फर्म टिकट के लिए परेशान हैं। इसके अलावा इधर से जाने वाले लोग भी परेशान हैं। कप्तानगंज के रास्ते नरकटियागं जाने वाली रेल मार्ग पर लंबी दूरी की करीब 20 ट्रेनों का संचालन होता हैं। यहां से जिले के अलावा महराजगंज और नेपाल तक के लोग देश के बड़े शहरों की यात्रा करते हैं। इसके चलते इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की हमेशा भीड़ रहती है। सहालग के चलते ट्रेनों में पहले से ही भीड़ चल रहा है। अब ग्रीष्मावकाश होने के बाद देश के बड़े शहरों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं भी अब घर आने लगे हैं। लेकिन पहले से ही फुल चल रही ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें