फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे पूर्वांचल बैंक के कर्मचारी

विज्ञापन
कर्मचारियों की हड़ताल से पूर्वांचल बैंक की शाखा जौरा बाजार में परेशान रहे लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
हड़ताल पर रहे पूर्वांचल बैंक के कर्मचारी
विज्ञापन

त्योहार के बीच बैंक बंद होने से ग्राहक परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
जौरा बाजार। विभिन्न मांगों को लेकर पूर्वांचल बैंक के कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इससे बैंक के ग्राहकों को काफी परेशानी हुई।
पूर्वांचल बैंक के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार और बुधवार को हड़ताल पर थे। इसके पहले शनिवार को माह का दूसरा शनिवार, रविवार को साप्ताहिक बंदी और सोमवार को बकरीद होने के चलते तीन दिनों तक बैंक बंद रहा। बकरीद और रक्षाबंधन जैसे त्योहार होने के नाते लोगों को रुपये की जरूरत थी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पांच दिनों तक बैंक बंद होने से ग्राहकों को रुपये लिए भटकना पड़ा।
अंजली श्रीवास्तव, प्रज्ञा उपाध्याय, काजल द्विवेदी, गुड़िया द्विवेदी, आंचल कुशवाहा, अंजली चौरसिया, अंकिता, रानी यादव, गुड़िया भारती और रीना भारती ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में पढ़ाई करने वाली अधिकांश छात्राओं का खाता पूर्वांचल बैंक में है। ऐसे में बीते पांच दिनों से बैंक बंद होने से रक्षाबंधन का त्योहार फीका हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पूर्वांचल बैंकों की हड़ताल से ग्रामीण उपभोक्ताओं को रुपये के लिए परेशानी उठानी पड़ी। पारसनाथ कुशवाहा, शंभू गुप्ता, मुखलाल कुशवाहा, रामकुंवर पटेल, अवधराज आदि खातेदारों ने बताया कि लगातार पांच दिन से बैंक बंद होने से रक्षाबंधन और बकरीद का त्योहार फीका हो गया है। लोगों को रुपये उधार लेकर किसी तरह त्योहार की जरूरी वस्तुएं खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें