फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में तीन करोड़ आठ लाख का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में तीन करोड़ आठ लाख का गबन
विज्ञापन

डीएम की लगातार की समीक्षा मामला उजागर, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
दुदही (कुशीनगर)। एक तरफ गांवों को स्वच्छ रखने के लिए भारत सरकार उन्हें ओडीएफ (खुले में शौचमुक्त) करने पर जोर दे रही हैं तो वहीं दुदही के छह ग्राम पंचायतों में शौचालय के मद में तीन लाख आठ हजार रुपये से अधिक के गबन का मामला सामने आया है। डीएम की समीक्षा के बाद पंचायतीराज विभाग ने छह ग्राम पंचायतों के प्रधानों पर विशुनपुरा थाने में गबन का मुकदमा दर्ज कराया है।
दुदही क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमवा खास, चाफ, बैकुंठपुर, जंगल लाला छपरा, विशुनपुर बरियापट्टी और गौरीश्रीराम में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत क्रमश: 1544, 1114, 970, 692, 551 और 1366 सहित कुल 6239 शौचालयों के मद में डीपीआरओ की तरफ से इन ग्राम पंचायतों को आवंटित किया गया था। इसमें से अमवा खास में 784, चाफ में 752, बैकुंठपुर में 579, जंगल लाला छपरा में 519, विशुनपुर बरियापट्टी में 286 तथा गौरी श्रीराम में 416 शौचालय का ही निर्माण कराया गया। जबकि आरोप है कि इन ग्राम पंचायतों में शौचालय के मद में अवमुक्त समस्त धनराशि का आहरण सचिव और ग्राम प्रधान के मिलीभगत से कर लिया गया। शत-प्रतिशत शौचालय का निर्माण नहीं कराकर तीन करोड़ आठ लाख बावन हजार की भारी भरकम सरकारी धनराशि के गबन की जानकारी होने पर डीपीआरओ राघवेंद्र कुमार द्विवेदी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सचिव और ग्राम प्रधानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए एडीओ पंचायत दुदही को आदेशित किया।
विज्ञापन

डीपीआरओ का आदेश मिलने के बाद एडीओ पंचायत दुदही रामविलास ने सचिव प्रमोद कुमार और ग्राम प्रधान अमवां खास गौरी देवी, ग्राम प्रधान चाफ मंजू कुशवाहा, ग्राम प्रधान बैकुंठपुर नगीना गुप्ता, ग्राम प्रधान विशुनपुर बरियापट्टी विनोद कुशवाहा, ग्राम प्रधान जंगल लाला छपरा शंभू कुशवाहा और ग्राम प्रधान गौरी श्रीराम के खिलाफ विशुनपुरा थाने में नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन

विशुनपुरा पुलिस ने गबन का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद दुदही विकास खंड में तैनात कर्मचारियों और ग्राम प्रधानों में हड़कंप मच गया है। विशुनपुरा थाने के एसओ नीरज कुमार शाही ने बताया कि नामजद तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें