फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बैठक में कांग्रेस पार्टी की मजबूती पर जोर

Thu, 12 Dec 2024 01:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल की अगुवाई में बुधवार को निजी रिसॉर्ट के सभागार में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। संगठन की स्थिति की समीक्षा की गई और निष्क्रिय पदाधिकारियों को बदलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव व विधानसभा का घेराव करने के लिए रणनीति बना रही है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सलाह ली जा रही है। उसका भविष्य में अनुपालन कर पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चंद्र यादव, प्रदेश सचिव अमरेंद्र प्रताप मल, राधा किशन शर्मा, प्रकाश तिवारी, राधे विश्वकर्मा, अमित मिश्र, बिंदा देवी, सीमा भारती, शबनम, अंशु मणि त्रिपाठी, अंशुमान पांडेय, नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें