खड्डा। कस्बे के फलमंडी चौराहे के समीप किराना की दुकान का दरवाजा तोड़कर मंगलवार की रात नकदी समेत सामान की चोरी हो गई। सुबह इसकी जानकारी होने के बाद दुकानदार की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
कस्बे के मुख्य बाजार में सुनील मद्धेशिया की किराने की दुकान है। मंगलवार की रात में वह दुकान बंदकर घर चले गए। बुधवार की सुबह दुकान खोलने जब पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा पड़ा है और लकड़ी के दरवाजे का कुछ हिस्सा भी टूटकर गिर गया है। दुकान के अंदर गल्ले में रखा सिक्का समेत करीब 15 हजार रुपये नकद व कुछ किराने का सामान गायब था। सूचना पर आई पुलिस ने मौके का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के साथ ही छानबीन में जुटी रही। दुकानदार सुनील ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।