फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की पहली बैठक में विकास को गति देने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के कलेेक्ट्रेट सभागार में शपथ ग्रहण समारोह के बाद पहली बैठक भी हुई। इसमें ग्राम पंचायतों के विकास को और गति देने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष,सदस्यों सहित सीडीओ व कई विधायक शामिल हुए।
विज्ञापन

दोपहर करीब डेढ़ बजे से शुरू हुई बैठक में सबसे पहले 30 जनवरी 2021 को हुई बैठक की कार्यवाही की पुष्टि पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद जिला पंचायत की समितियों के गठन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, प्रशासनिक समिति और जल प्रबंधन समिति सहित अन्य विषयों पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने सदस्यों से चर्चा की। इनका गठन कर कार्य शुरू कराने के उन्होंने निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विकासखंडों में अधूरे पड़े कार्यों को जिला पंचायत की तरफ से पूर्ण कराने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, कुशीनगर के रजनीकांत मणि त्रिपाठी और हाटा के पवन केडिया, नवगठित जिला पंचायत के सभी सदस्य, सीडीओ अनुज मलिक, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी विंध्याचल कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें