फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष को दिलाई गई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष को दिलाई गई शपथ
विज्ञापन

पडरौना। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। डीएम ने जिला पंचायत अध्यक्ष को शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलवाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास करने में लगी है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, गंगा एक्सप्रेस वे आदि को जोड़कर सड़कों के मामले में प्रदेश को संपन्न बनाया जाएगा। गांव-गांव को अच्छी सड़कों से जोड़ा जा रहा है। कोरोना संकट के दौरान भी प्रदेश के प्रबंधन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। विकास के साथ-साथ लोगों को सम्मान के साथ खड़ा रहने का अवसर भी प्रदान किया जा रहा है। लॉकडाउन के बावजूद प्रदेश में किसी को भी रोटी के संकट का सामना नहीं करना पड़ा। जिले के विकास में जिला पंचायत की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। अध्यक्ष और सदस्यों को जनता की मूलभूत जरूरतों का ख्याल रखते हुए योजना बनानी होगी।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि विकास की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जिला पंचायत सबसे बड़ी इकाई होती है। इसका ध्यान रखते हुए कार्य होना चाहिए। खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी व कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों को बधाई देते हुए जन भावना के अनुरूप योजनाएं बनाकर जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम को गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डीएम एस राजलिंगम, सीडीओ अनुज मलिक, एडीएम विंध्यवासिनी राय, एएसपी एपी सिंह, सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि इंजीनियर मनोज सिंह, कृष्ण मुरारी जायसवाल, पूर्व जिला महामंत्री मारकंडेय शाही, जिला पंचायत सदस्य अलाउद्दीन अंसारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें