पडरौना। शहर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में रविवार को राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा ने सम्राट अशोक की जयंती मनाई। उनके त्याग और बलिदान की चर्चा कर अहिंसा मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब विदेश में जाते हैं, तो कहते हैं कि मैं बुद्ध के देश से आया हूं। यही भारत की पहचान है, जो सम्राट अशोक ने दिलाई थी। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने भारत को एकजुट किया था। लोगों को उनके बताए अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एनपी कुशवाहा, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, सदर विधायक मनीष जायसवाल मंटू, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा, नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, विजय प्रताप कुशवाहा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डाॅ. सुनील मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी) उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश महासचिव (पश्चिमी) सूर्यनारायण कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा और संचालन विनय कुशवाहा किया। अंत में जिलाध्यक्ष आचार्य केदारनाथ कुशवाहा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान रामअधार कुशवाहा, पारसनाथ कुशवाहा, अमित कुशवाहा, डाॅ. मनोज कुशवाहा, कमल कुशवाहा, हरिनारायण, लालबहादुर, चंद्रभूषण, राजेश, शैलेश, छोटेलाल, किशोर, मुन्ना कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।