फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धम्म विजयदशमी के रूप में मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती

Sat, 04 Oct 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बा में बृहस्पतिवार को धम्म विजयादशमी के रूप में सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कस्बा में शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें सम्राट अशोक के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कस्बा के अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमो बुद्धाय, जय भीम के जयघोष के साथ निकली सम्राट अशोक की शोभा यात्रा विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर पुनः अंबेडकर नगर पहुंचा। वहां शोभा यात्रा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व उड़ीसा प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अशोक एक महान सम्राट थे। जयंती कार्यक्रम को आयोजक महंथ प्रसाद, बृजेश जायासवाल, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, भीमल बौद्ध, राजेंद्र प्रसाद, अमरजीत प्रसाद, रामनाथ भारती, रिंकू गौतम आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें