फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भक्तों ने नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई

Sat, 04 Oct 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना के गुदरी बाजार में विसर्जन से पहले पूजा करतीं महिलाएं। संवाद   
विज्ञापन
पडरौना। जिले में जगह-जगह देवी पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का बृहस्पतिवार और शुक्रवार को नदी, नहरों और तालाबों में विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान भक्तों ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाए। इस मौके पर मां की आरती व जयकारे गूंजते रहे। मां की विदाई के दौरान लोगों की आंखें नम हो गईं। पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन


नगर के राजेश्वरी मार्केट, छुछिया गेट, सब्जी मंडी और बेलवचुंगी समेत अन्य स्थानों की दुर्गा प्रतिमा सोमवार को विसर्जित की गईं। जा रही मैया, दर्शन कर लो... गीत के बीच बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। गाजे-बाजे के साथ रंग-गुलाल उड़ाते श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं के साथ गांवों का भ्रमण किया। विसर्जन में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर की सभी दुर्गा प्रतिमाएं खिरकिया स्थित झरही घाट पर विसर्जित हुईं। प्रतिमा विसर्जन के दौरान कोई अनहोनी न हो इसके लिए के पांडाल से लेकर विर्जन स्थल तक कोतवाली पुलिस कर्मी तैनात रहे। विसर्जन स्थल पर भी नगर पंचायत की तरफ से पथ और प्रकाश के बेहतर इंतजाम पहले ही कर लिए गए थे।
पिपराघाट प्रतिनिधि के अनुसार के जिरो बन्धा चौराहे के बांसी नदी पर बृहस्पतिवार को मुर्ति विसर्जन किया गया। ग्राम सभा कोटवा व ग्राम सभा पारसा उर्फ सिरीसीया के आयोजकों ने यहां मूर्ति विसर्जन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें