फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खड्डा के लोगों को गर्मी में नहीं सताएगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। खड्डा के लोगों को गर्मी में बिजली नहीं सताएगी। रविवार को खड्डा उपकेंद्र पर क्षमता वृद्धि कर 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा। इसके साथ ही तीन जर्जर पुराने फीडर भी बदले जाएंगे। इससे ओवरलोड और पुराने जर्जर फीडरों से बार-बार होने वाली ट्रिपिंग व फाॅल्ट से भी लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन

बिजनेस प्लान के तहत 1.25 करोड़ की लागत से विद्युत वितरण उपकेंद्र खड्डा में क्षमता वृद्धि कर पांच का हटाकर 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा। इसके साथ ही 11 हजार मेन लाइन के तीन जर्जर पुराने फीडर भी बदले जाएंगे। इससे खड्डा के लोगों को गर्मी में बिजली की दिक्कत नहीं होगी। इससे करीब 14 हजार उपभोक्ताओं को फायदा होगा।
विज्ञापन

ओटीएस के तहत 165 उपभोक्ताओं ने जमा किए 7.15 लाख रुपये : पडरौना। ओटीएस के तहत शनिवार को 165 उपभोक्ताओं ने 7.15 लाख रुपये का बिजली बिल जमा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें