फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी, दर्ज होगा केस

Thu, 07 Aug 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। बिजली निगम के अधिकारियों ने बुधवार को कस्बा में मास रेड अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी करते हुए चार उपभोक्ता मिले। उन पर एफआईर दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं बिजली दर के बकाए में कस्बा के 73 लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। निगम के एक्सईएन दुर्गेश यादव की अगुवाई में रामकोला टाउन फीडर के पुरानी बाजार, पंचायत भवन रोड, तिवारी टोला, प्राथमिक विद्यालय रामकोला के आसपास समेत कई मुहल्लों में बिजली निगम की छह टीम 356 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन की जांच की। जांच के दौरान चार उपभोक्ता बिजली की चोरी करते पकड़े गए।इसको गंभीरता से लेते हुए बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। इसके अलावा 73 घरों की बिजली बिल बकाया होने पर काटी गई। इन उपभोक्ताओं पर करीब 39 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है।
विज्ञापन

ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग
गुरवलिया बाजार संवाद के अनुसार बाजार के व्यापारियों ने विद्युत उपकेंद्र के जेई को मांग पत्र सौंपा। इसमें बाजार से होकर गुजरी नहर के पास लगे 25 केवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की।व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद यादव की अगुवाई में गुरवलिया विद्युत उपकेंद्र के जेई को दिए गए मांग पत्र में कहा कि बाजार के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए लगा 25 केवीए के ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के चलते हुए बार-बार खराब हो जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें