फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भोर में ही लगाई लाइन, घंटों इंतजार के बाद बिना खाद के लौटे किसान

Thu, 07 Aug 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कोहरगड्डीं में यूरिया के लिए कतार में खड़े किसान। संवाद   
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय ब्लॉक के बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति कोहरगड्डी पर बुधवार को यूरिया वितरण को लेकर गुरुवार को किसानों में आक्रोश दिखा। भोर से कतार में खड़े किसानों को बिना यूरिया लिए लौटना पड़ा। यूरिया कम होने और किसानों की संख्या अधिक होने के कारण सचिव समिति पर आए ही नहीं।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि समिति के सचिव देवीदयाल कुशवाहा निर्धारित समय पर वितरण स्थल पर नहीं पहुंचे। इससे उनको परेशान होना पड़ा। स्थानीय किसान नीरज कुमार, शाकिर अली, राजमुकुट, फेकू यादव और रिजवान आलम ने बताया कि सचिव का रवैया तानाशाहीपूर्ण है और वे अक्सर किसानों को बेवजह परेशान करते हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु डायल 112 की पुलिस मौके पर मौजूद रही। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि यूरिया खाद की उपलब्धता जल्द सुनिश्चित की जाए और समिति के लापरवाह सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें