फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जुलूस के दौरान सुरक्षा के लिए तीन घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Thu, 27 Feb 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। महाशिवरात्रि को लेकर बुधवार शाम को जुलूस निकालने के लिए रामकोला रोड व आसपास के मोहल्लों की बिजली करीब तीन घंटे गुल रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि को लेकर बुधवार शाम को बाउली चौक से जुलूस निकालने को लेकर बुधवार को शाम छह बजे बिजली गुल हो गई।
रात करीब नौ बजे सप्लाई बहाल हुई। महाशिवरात्रि को लेकर बुधवार शाम को शोभायात्रा निकालने को लेकर टाउन-एक फीडर की सप्लाई बंद होने से सुभाष चौक, रामकोला रोड, आवास विकास काॅलोनी, बाउली चौक (महाराणा प्रताप चौक), तिलक चौक, धर्मशाला रोड, सेंट्रल बैंक रोड, ओंकार वाटिका काॅलोनी आदि की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

शाम के समय बिजली कटने से लोगों को मोटर न चलने से पानी के लिए रात नौ बजे तक बिजली आने का इंतजार करना पड़ा। वहीं बाजार में शाम को व्यापारिक काम प्रभावित हुए। इस संबंध में एक्सईएन संजय सागर ने कहा कि जुलूस निकालने को लेकर सतर्कता बरतते हुए कुछ समय बिजली कट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें