फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत संविदा कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
बेमियादी धरने पर बैठे विद्युत संविदाकर्मी। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
विद्युत संविदा कर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन

संविदाकर्मियों का चार माह से बकाया है मानदेय
कुबेरस्थान(कुशीनगर)। विद्युत निगम के अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्था ओरियन कंपनी के जिम्मेदारों के आश्वासन पर भी कुबेरस्थान के संविदाकर्मियों का चार माह का बकाया मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है। इससे नाराज संविदाकर्मियों ने शुक्रवार से कार्य बहिष्कार कर बेमियादी धरना शुरू कर दिया।
कुबेरस्थान उपकेंद्र पर 18 संविदाकर्मी तैनात हैं। इन्हें ओरियन कंपनी की ओर से मानदेय पर नियुक्त किया गया है। इन्हें चार माह से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर संविदाकर्मी मंगलवार से बुधवार शाम तक धरने पर बैठे रहे। कार्य प्रभावित होता देख अधिकारियों और कंपनी के जिम्मेदारों ने आश्वासन दिया कि बृहस्पतिवार की शाम तक मानदेय दे दिया जाएगा। इसके बाद भी उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इससे नाराज संविदाकर्मी शुक्रवार को पुन: धरने पर बैठ गए। संविदाकर्मियों ने बताया कि जब तक बकाया मानदेय नहीं मिल जाता, तब तक कार्य बहिष्कार और धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चंद्रशेखर श्रीवास्तव, राजूपाल, फ़िरोज अंसारी, योगेंद्र शर्मा, अरविंद, शैलेंद्र, अमित, ध्रुप, आफताब, अजहरुद्दीन, संतोष पाल, जयगोविंद, उमेश, राजेशलाल, चंदन, रमेशचंद्र, सुनील, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें